पंजाब/यूटर्न/18 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिवसीय दौरे के लिए 20 जून को पंजाब पहुंचेंगे। नितिन नबीन 20 जून को अमृतसर आएंगे और गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 21 जून को योग दिवस पर अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ योग करेंगे और उसके बाद जालंधर होते हुए लुधियाना पहुंचेंगे। लुधियाना में 21 और 22 जून को रहेंगे और यहीं पर पंजाब के चुनाव की तैयारियों के संबंध में संगठनात्मक बैठक करेंगे। पंजाब भाजपा ने नितिन नबीन के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी। वीरवार को लुधियाना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई और बैठक में नितिन नबीन के दौरे की तैयारियों को लेकर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्ष जिला प्रधान रजनीश धीमान ने की जबकि प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल व प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने शिरकत की।
---