Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porn6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
Chandigarh: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विस अध्यक्ष के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: गैंगस्टरों ते वार का 147वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 579 स्थानों पर छापेमारी, 219 गिरफ्तार Chandigarh: भारत की अपनी टॉमहॉक मिसाइल गेम-चेंजर साबित होगी, चीन इसकी रेंज में उल्टी गंगा बहाने में लगे ग्लाडा अधिकारी ! Panipat: अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) का शिकंजा Hoshiarpur: आदि धर्म मिशन श्री खुरालगढ़ साहिब में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों के बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने को त्यार: संत सतविंदर हीरा Hoshiarpur: डेरा बाबा गोबिंद दास जी खानपुर में वार्षिक भंडारा करवाया गया Mohali: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती का दावा Chandigarh: विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा GMADA की बड़ी कार्रवाई: डिफॉल्टर बिल्डरों पर शिकंजा, 1000 करोड़ से अधिक बकाया मोहाली Chandigarh: पंजाब सरकार द्वारा खेल एवं जूता निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एफडीडीआई के साथ समझौता Chandigarh: पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई ‎Kalayat: ‎प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, वजीर नगर-चौशाला में आयोजित शिविर में किसानों को मिला प्रशिक्षण
Logo
Uturn Time
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए योग प्रोटोकॉल अभ्यास हेतु पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं कार्यक्रम

21 जून को पंचकूला में आयोजित होगा योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा परिसर में योग प्रोटोकोल का अभ्यास किया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मुख्यमंत्री के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल अभ्यास में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र का शुभारंभ किया और निर्धारित क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किए जाने वाले सभी योग अभ्यास किए। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने योग प्रशिक्षकों के साथ सभी उपस्थितगण को योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना, संचलन अभ्यास, योगासन के तहत खड़े होकर, बैठकर, पेट के बल लेटकर तथा पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन, प्राणायाम, ध्यान व शांतिपाठ का अभ्यास करवाया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग हमें मैं से हम तक की यात्रा करवाता है और यह हमें अपने आप से और समाज से जोड़ने का काम करता है। पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा लेकिन हमें समझने की जरूरत है कि हमें केवल एक दिन के लिए योग दिवस नहीं मनाना बल्कि इसे जीवन के साथ एक संकल्प की तरह जोड़ना है। हरियाणा में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से अपने निकटवर्ती योग कार्यक्रमों में शिरकत करें और योग के माध्यम से मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहकर देश की प्रगति में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जब 2014 में संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से दुनिया को योग से परिचित करवाया तो पूरे विश्व ने इसका महत्व समझते हुए भारत की इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया। इस प्राचीन पद्धति का जिक्र भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता के संदेश में किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण पूरी दुनिया योग से जुड़ी है। यह भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि और भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण है। यह भारत की सनातन परंपरा को वैश्विक स्वीकृति और नमन भी है। आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है। हरियाणा सरकार योग के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। हमने अपने वादे के अनुरूप योग को पाठयक्रम में शामिल किया है तथा स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग क्लब स्थापित किए हैं। सरकार ने हरियाणा के हर गांव में व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य रखा है। अब तक 883 व्यायामशालाएं खोली जा चुकी हैं जिनमें 859 योग सहायक नियुक्त किए हैं। आयुष औषधालयों और उपस्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के रूप में उन्नत किया गया है जिनमें योग इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा परिसर में योग प्रशिक्षण भी एक संदेश है कि हरियाणा का नेतृत्व और जन प्रतिनिधि योगमय जीवन जीते हैं। यह सुशासन और जनसेवा का भी आधार है। सरकार ने सभी औद्योगिक इकाइयों में प्रतिदिन योग विराम का प्रावधान भी किया है। उन्होंने कहा कि दिनभर की निरंतर भागदौड़ के बीच वे स्वयं 5 मिनट का ब्रेक लेकर योगासन करते हैं जिससे स्वयं को पुनः ऊर्जावान बनाते हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की एक समग्र जीवन पद्धति है। वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग का महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की और आज विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 2047 तक भारत को विकसित बनाने की परिकल्पना को तभी साकार किया जा सकता है जब हर व्यक्ति स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने योग को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखने के सार्थक प्रयास किए हैं। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल भारत के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित योग अभ्यासों की एक मानकीकृत और वैज्ञानिक श्रृंखला है। इसे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में एक साथ और एक लय में करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य हर आयु और क्षमता के लोगों को योग की मूल बातें, स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाना है। इस प्रोटोकॉल में विभिन्न चरणों को एक व्यवस्थित क्रम में रखा गया है ताकि मन व शरीर को धीरे-धीरे तैयार किया जा सके। इस अवसर पर विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री रामकुमार कश्यप, विधायक श्री रणधीर सिंह पनिहार, श्री कंवर सिंह यादव, योग आयोग के उपाध्यक्ष रोशन लाल सहित विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।