लुधियाना/यूटर्न/9 जून। पंजाब में ईडी की छापेमारी लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत ईडी द्वारा मंगलवार को फिर से जालंधर और लुधियाना में रेड की। यह रेड जालंधर के नगर निगम के ठेकेदार अमित बजाज और लुधियाना के सीए (चार्टेड अकाउंटेंट) अंकुर वर्मा के घर व व्यापारिक स्थानों पर की गई है। चर्चा है कि इन दोनों लोगों की फर्मों में कई तरह की अनियमिताएं पाई गई है, वहीं इनके लिंक कई ऐसे लोगों के साथ रहे, जो पहले से ईडी की कार्रवाई फेस कर रहे हैं। जिसके चलते ईडी द्वारा दोनों पर एक साथ रेड की गई। चर्चा है कि यर मामला अवैध फंडिंग व हवाला का भी हो सकता है। चर्चा है कि ईडी की और से यह कार्रवाई जालंधर, लुधियाना, दिल्ली, नोएडा और बरेली में की जा रही है। इस दौरान सीए अंकुर और ठेकेदार अमित बजाज की सभी फर्मों की जानकारी जुटाई गई, वहीं उनका नया व पुराना डेटा भी खंगाला गया। टीम ने कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। हालांकि इस रेड के कारणों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ईडी द्वारा जालंधर के ठेकेदार अमित बजाज और इंद्रजीत बजाज पर उनके न्यू जवाहर नगर इलाके में स्थित घर पर रेड की गई।
सक्शन मशीनों के नामी ठेकेदार है अमित बजाज
चर्चा है कि जालंधर के अमित बजाज सक्शन मशीनों का ठेकेदार है, उनकी बजाज कंसलटेंसी के नाम से फर्म है। इन मशीनों में उसकी मोनोपोली है। यह भी चर्चा है कि निगम के ज्यादातर ठेकेदार अमित बजाज के हिस्से में आते थे। वहीं कुछ महीने पहले ही अमित बजाज पीसीए (पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन) के मेंबर भी बनाया गया है। अमित बजाज और उनके बड़े भाई इंद्रजीत बजाज की कंपनियों के पंजाब, गुजरात और अन्य राज्यों में नगर निगमों तथा सरकारी विभागों के सड़क और स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट्स के ठेके हैं।
सबसे ज्यादा जीएसटी रिफंड के दावे
चर्चा है कि सीए अंकुर वर्मा द्वारा पहले खुद प्रैक्टिस की जाती थी। तब उनकी और से शहर में सबसे ज्यादा जीएसटी रिफंड लेकर देने के दावे किए जाते थे। जिसके चलते उनकी और से शहर में बोर्ड तक लगवाए गए थे। हालांकि इस बीच सीजीएसटी विभाग की टीम ने उन पर रेड की थी। अंकुर पर 252 करोड़ की फर्जी बिलिंग के आरोप थे। जिसके बाद वे लंबा समय हिरासत में भी रहे। हालांकि मौजूदा समय में वह फिडॉक कंपनी के साथ मिलकर काम कर रहे थे। चर्चा है कि अंकुर वर्मा निगम के कई टेंडर बनाने में भी अहम भूमिका निभाई।
पुराने ऑफिसों में भी हुई रेड
फिरोजपुर रोड स्थित बारबीक्यों नेशन के चौथे फ्लौर पर सीए अंकुर वर्मा द्वारा ऑफिस लिया गया था। वहीं 2017 में उनके पास दादा मोटर्स की बिल्डिंग में ऑफिस था। लेकिन उन्होंने दोनों ऑफिस पहले ही छोड़ दिए थे। मगर ईडी को आशंका थी। जिसके चलते टीमों द्वारा दोनों ऑफिस में भी रेड की गई। वहां पर मौजूद दूसरी कंपनियों की भी शाम तक जांच जारी रही। हालांकि उनका अंकुर के साथ कोई लिंक सामने नहीं आया।
हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही भाजपा
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की रेड को सीधे तौर पर हिंदू व्यापारियों से जोड़ दिया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया (एक्स) पर लिखा कि ईडी पार्टी छोटे-छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही। जो सरासर धक्केशाही है।
देर रात पार्टी कर रहे थे सीए वर्मा
चर्चा है कि सीए अंकुर वर्मा के घर पर पार्टी थी। इस दौरान कई रिश्तेदार व करीबी इस पार्टी में शामिल हुए थे। देर रात तक पार्टी जारी रही। लेकिन तड़के ही ईडी की रेड हो गई। चर्चा है कि सीए अंकुर के घर करीब 15 अधिकारी आए थे।