विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने स्व. कराडी को दी श्रद्धांजलि
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : प्रमुख समाजसेवी स्व. रामपाल की अंतिम अरदास के मौके पर विशेष श्रद्धांजलि समारोह गांव कराड़ी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत डेरा सचखंड सीतल दास बोहन के रागी जत्थे के भाई साहिब सिंह द्वारा बैरागमयी कीर्तन कर संगतों को नामबाणी से जोड़ा गया। इस मौके पर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों के अलावा भारी संख्या में देश-विदेश की संगतें उपस्थित थीं।
श्रद्धांजलि समारोह में विशेष रूप से पहुंचे ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन (रजि.) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा ने स्व. श्री रामपाल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री रामपाल ने अपने जीवन में बड़ी मेहनत कर अपने बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और शिक्षित किया, साथ ही समाज के धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की यह चाह भी होती है कि उसका और उसके परिवार का समाज में अच्छा नाम और रुतबा हो; इसी लिए श्री रामपाल ने विदेशों में रहकर भी पूरी मेहनत और लगन से कार्य किया। उन्होंने कहा कि श्री रामपाल की समाज प्रति सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर स्व. रामपाल के बड़े भाई एडवोकेट बीर चंद (ऑस्ट्रेलिया), इंस्पेक्टर तारा चंद और स्व. रामपाल की धर्मपत्नी श्रीमती हरजिंदर कौर, बेटा डिंपल (ऑस्ट्रेलिया), भतीजा जतिंदर कुमार (ऑस्ट्रेलिया), डॉ. मोहित, मनीष, हिमानी (ऑस्ट्रेलिया से) के अलावा डीएसपी अशोक कुमार फिलौर, नंबरदार बीर चंद सुरीला, मनजीत सिंह बोलीना, कुलवंत सिंह, दविंदर धोगड़ी, हरशलिंदर सिंह ढिल्लो (किशनगढ), लंबड़दार हरभजन दास कराड़ड़ी और भारी संख्या में संगतें उपस्थित थीं। मंच सचिव की जिम्मेदारी गोल्डमेडलिस्ट मास्टर प्रवीण कुमार ने निभाई।